शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री सुक्खू ने नवनिर्वाचित तीनों विधायकों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर , विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , मंत्रीगण और विधायकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 22-07-2024
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर , विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , मंत्रीगण और विधायकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इसके उपरांत मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को सिरे से नकार दिया है।
What's Your Reaction?