आईटीआई से लाखों रूपयों का किराया वसूल रहे विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , भाजपा नेता ने लगाए आरोप

भाजपा रेणुकाजी मंडल इकाई ने क्षेत्र में डेढ़ दर्जन की करीब संस्थान बंद करने तथा नए विकास कार्यों पर विराम लगाने के लिए प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार की कड़ी निन्दा की। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में धेले भर का भी विकास कार्य नहीं हुआ है और स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्य के उद्घाटन से झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं

Sep 20, 2024 - 19:43
 0  10
आईटीआई से लाखों रूपयों का किराया वसूल रहे विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार , भाजपा नेता ने लगाए आरोप

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह  20-09-2024

भाजपा रेणुकाजी मंडल इकाई ने क्षेत्र में डेढ़ दर्जन की करीब संस्थान बंद करने तथा नए विकास कार्यों पर विराम लगाने के लिए प्रदेश की सुखविंदर सुक्खू सरकार की कड़ी निन्दा की। पूर्व भाजपा विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में धेले भर का भी विकास कार्य नहीं हुआ है और स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र में हुए विकास कार्य के उद्घाटन से झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा सुक्खू सरकार द्वारा सत्ता संभालते ही बंद किए गए संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता कार्यालय तथा ददाहू के बीडीओ कार्यालय को अब जनता के दबाव में कांग्रेस विधायक दोबारा खोलने की घोषणा बार-बार कर रहे हैं, मगर अब लोग इनके झांसे में नहीं आने वाले। गत 17 अगस्त को हरियाली मेले में विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा की गई संगड़ाह मे अधिशासी अभियंता कार्यालय दोबारा खोले जाने , 50 बेडेड हॉस्पिटल तथा सिविल कोर्ट जैसी घोषणाओं को नारायण सिंह ने कोरी घोषणाएं बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को सैलरी भी समय पर न दे पानी वाली घाटे का राग अलापने वाली सुक्खू सरकार के विधायक अब केवल घोषणाओं से शेष 3 साल का समय निकालने की कोशिश में है। 

नारायण सिंह ने विकास खंड संगड़ाह में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2565 के करीब बेघर लोगों के मकान स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार पर उनके आवास पर चल रही सरकारी आईटीआई का लाखों रुपए किराया वसूलने व तैयार हो चुके आईटीआई भवन का उद्घाटन जानबूझकर एक साल से लंबित रखने के भी लगाए आरोप लगाए। शुक्रवार को विश्राम गृह संगड़ाह में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर, मंडल उपाध्यक्ष विजेंद्र शर्मा व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर आदि भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow