पांवटा अस्पताल में 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित होने के फैसले का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत

पांवटा अस्पताल में 50 बिस्तरो वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित होने के फैसले का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब मे सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल व हर्ष वर्धन चौहान का आभार व्यक्त करते हैं

Sep 20, 2024 - 19:48
Sep 20, 2024 - 20:11
 0  4
पांवटा अस्पताल में 50 बिस्तरों वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित होने के फैसले का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया स्वागत


रविना शर्मा - पांवटा साहिब  20-09-2024


पांवटा अस्पताल में 50 बिस्तरो वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक स्थापित होने के फैसले का ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब मे सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल व हर्ष वर्धन चौहान का आभार व्यक्त करते हैं। पांवटा सिविल अस्पताल में 50 बेड का क्रिटिकल केयर सेंटर खोलने के लिए एवं मंत्रिमंडल में मंजूरी देने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब ने सीएम सुक्खू के फैसले का स्वागत व धन्यवाद किया है। 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कहना अहइ कि भाजपा राज में यह एक रेफरल अस्पताल बन गया था ,लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हुआ यह केवल मात्र घोषणा थी। जब से प्रदेश पर कांग्रेस की सरकार सीएम के कुशल नेतृत्व में बनी है , तब से इस अस्पताल में डॉक्टर की सभी पोस्ट भरी गई है। सर्सिस की पोस्टिंग हुई है एवं अस्पताल में इलाज होना शुरू हुआ है। 

इस अस्पताल में पांवटा साहिब के रेणुका के शिलाई व नाहन के विधानसभा क्षेत्र से लोग इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार भरसक प्रयास कर रही है, ताकि गरीब जनता को बेहतर इलाज प्रदान किया जा सके। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ,  बलदेव सिंह , रमेश सिंह , वसीम मलिक , देवराज नेगी , अतर सिंह चौहान , नैन सिंह , तोहिद अली और राजपाल आदि ने सीएम के इस फैसले का धन्यवाद किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow