25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में 2 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा : बिहारी

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश में अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 5 लाख 7 हजार 525 पहुंच गया है। यह सदयता अभियान की दृष्टि से बहुत ही मजबूत आंकड़ा है, प्रदेश में लगातार जनता का समर्थन भाजपा को सदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रहा है। सच में वस्तु स्तिथि यह है की जनता कांग्रेस सरकार की कूनीतियों , झूठे वादे , आर्थिक कुप्रबंधन , भ्रष्टाचार , महंगाई , कानून व्यवस्था के नकारात्मक प्रबंधन से त्रस्त है

Sep 20, 2024 - 20:00
 0  5
25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में 2 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा : बिहारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  20-09-2024
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक बिहारी लाल शर्मा ने बताया की हिमाचल प्रदेश में अभी तक भाजपा की प्राथमिक सदस्यता का आंकड़ा 5 लाख 7 हजार 525 पहुंच गया है। यह सदयता अभियान की दृष्टि से बहुत ही मजबूत आंकड़ा है, प्रदेश में लगातार जनता का समर्थन भाजपा को सदस्यता अभियान के माध्यम से मिल रहा है। सच में वस्तु स्तिथि यह है की जनता कांग्रेस सरकार की कूनीतियों , झूठे वादे , आर्थिक कुप्रबंधन , भ्रष्टाचार , महंगाई , कानून व्यवस्था के नकारात्मक प्रबंधन से त्रस्त है। उन्होंने कहा की सुल्हा विधान सभा क्षेत्र में 24368 और गगरेट में 22189 प्राथमिक सदस्य बना लिए गए है। यह दोनो विधानसभा क्षेत्र उत्तम कार्य कर रही है। 
बिहारी लाल ने भाजपा की आगामी योजना का हवाला देते हुए कहा की 25 सितंबर , पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर एक ही दिन में भाजपा पूरे प्रदेश में 2 लाख प्राथमिक सदस्य बनाएगी। इसी के साथ भाजपा का सदस्यता आंकड़ा 25 सितंबर को 8 लाख हो जाएगा। उन्होंने बताया की सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भाजपा के 7 मोर्चे, 18 प्रकोष्ठ , भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल के मूल संगठन को बलशाली बनाते हुए सदस्यता अभियान को तेज गति प्रदान करेगा। यह चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जिसमें युवा, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, ओबीसी मोर्चा पूरी ताकत लगाते हुए 8 लाख सदस्य बनाएंगे। इसी के साथ भाजपा का प्रदेश सदस्यता महा अभियान का 16 लाख का लक्ष्य पूरा हो जाएगा। 
उन्होंने कहा की भाजपा सामाजिक समरसता के मूल मंत्र पर काम करती है। भारत रत्न अटल जी की भाजपा सरकार में ही लोकसभा का पहला दलित अध्यक्ष बनाया गया। आज भाजपा के 71 मंत्रियों में से 10 दलित भाई हैं, 27 मंत्री पिछड़ा वर्ग से हैं और 5 मंत्री आदिवासी भाई हैं। दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को मुख्यधारा में लाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 4 करोड़ घरों में 1 करोड़ 77 लाख घर दलित और आदिवासी भाइयों को मिले हैं। 
आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के सबसे अधिक लाभार्थी दलित भाई-बहन ही हैं। उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर खुशी व्यक्त करते हुए सभी से इस संदेश को सभी तक पहुंचाने का आग्रह किया और कार्यकर्ताओं से यह संकल्प लेने का आह्वान किया कि इस क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति भाजपा में शामिल होने से वंचित न रहे। बिहारी लाल शर्मा ने इस अवसर पर शिमला मंडल द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम में भी भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow