शिमला में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद, 288 ग्राम चिट्टा बरामद

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने इस साल की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। आईएसबीटी टूटीकंडी में हरियाणा के तस्कर से 288 ग्राम चिट्टा बरामद

Apr 2, 2026 - 10:54
 0  58
शिमला में चिट्टे की बड़ी खेप बरामद, 288 ग्राम चिट्टा बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-04-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं शिमला पुलिस ने इस साल की चिट्टे की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। आईएसबीटी टूटीकंडी में हरियाणा के तस्कर से 288 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इसकी कीमत 10 से 15 लाख रुपये बताई जा रही है। 

आरोपी की पहचान शमशाद अहमद (उम्र 2 वर्ष), निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस ने बालूगंज थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की स्पेशल सेल टीम, मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु आईएसबीटी शिमला क्षेत्र में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान टीम को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कैरी बैग में भारी मात्रा में चिट्टा (हेरोइन) लेकर आईएसबीटी के प्रथम तल पर घूम रहा है और यहां के स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में है। 

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बताए गए हुलिये के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की। उसकी पहचान शमशाद अहमद निवासी जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई। गवाहों की उपस्थिति में उसके कैरी बैग की तलाशी लेने पर 288 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि मामले के हर पहलु की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow