शिमला विंटर कार्निवल की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पर सूफी कलाकारों ने दर्शकों को खूब नचाया 

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित विंटर कार्निवल की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से सूफी संगीत के नाम रही। शाम 7:00 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में देर रात तक संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी

Dec 29, 2025 - 12:19
 0  26
शिमला विंटर कार्निवल की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पर सूफी कलाकारों ने दर्शकों को खूब नचाया 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    29-12-2025

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित विंटर कार्निवल की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से सूफी संगीत के नाम रही। शाम 7:00 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में देर रात तक संगीत प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी। रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक सूफी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही प्रसिद्ध सूफी गायिका डॉ. नीता पांडे मंच पर पहुंचीं तो पूरे रिज मैदान में उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने थारे बिना लागे नहीं म्हारा जिया रे, जग घूमया शिमला जैसा न कोई, इश्क वो बला है, अल्लाह है और दमादम मस्त कलंदर जैसे लोकप्रिय सूफी गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी दमदार आवाज और सूफियाना अंदाज ने माहौल को खुशनुमा रंग में रंग दिया।

इससे पहले रात 8:46 बजे तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे। मंच से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत सारेगामापा के फाइनलिस्ट सुनील कुमार ने तेरी दीवानगी, इश्क जुनून, हायो रब्बा और चिट्टे सूट पर दाग जैसे गीत गाकर दर्शकों को जमकर झुमाया। इसके बाद इंडियन आइडल फेम और शो के सेकंड रनरअप रहे अनुज शर्मा ने मंच संभाला। 

उन्होंने प्रीत की लत लागी और एक हसीना थी एक दीवाना था जैसे सुपरहिट गीतों से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया। दर्शक अपने दोस्तों के कंधों पर बैठकर नाचते नजर आए। बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने इस यादगार संध्या को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान रिज मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और संगीत प्रेमियों ने देर रात तक सूफी धुनों का आनंद लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow