शिलाई में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए बेटे खोने वाले परिवारों को किया गया सम्मानित

उपमंडल शिलाई प्रशासन ने पीडब्लूडी विश्राम गृह परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर उपमण्डल स्तरीय समारोह का आयोजन किया , जिसके मुख्यातिथि एसडीएम शिलाई सुरेंदर मोहन रहें। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 10:55 पर ध्वजारोहण किया

Aug 15, 2024 - 19:32
 0  14
शिलाई में 78 वां स्वतंत्रता दिवस पर देश के लिए बेटे खोने वाले परिवारों को किया गया सम्मानित
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  15-08-2024

उपमंडल शिलाई प्रशासन ने पीडब्लूडी विश्राम गृह परिसर में 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर उपमण्डल स्तरीय समारोह का आयोजन किया , जिसके मुख्यातिथि एसडीएम शिलाई सुरेंदर मोहन रहें। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 10:55 पर ध्वजारोहण किया, उसके बाद पुलिस बल ने तिरंगे को सलामी दी, तथा सीसे स्कूल शिलाई के एनसीसी , एनएसएस व सिक्योरिटी के छात्रों द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई। सीसे स्कूल शिलाई की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना से समारोह का आगाज किया गया। समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी होस्टल शिलाई की छात्राओं तथा सीसे स्कूल शिलाई की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत पर खूबसूरत प्रस्तुति दी गई।
 महाविद्यालय शिलाई की छात्रा द्वारा ए मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गीत की प्रस्तुति ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया, सीसे स्कूल की छात्रा साक्षी शर्मा व आस्था के स्वतंत्रता दिवस पर दिए भाषण ने उपस्थित लोगों में जोश भर दिया। एसडीएम शिलाई ने अपने संबोधन में बताया कि आज देश 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, 1947 में जब देश आजाद हुआ तो खुशी की इस लहर में हर नागरिक ने देश को नई ऊंचाई पर ले जाने का संकल्प लिया। इस संकल्प को पूरा करने में देश के फौजियों का योगदान सबसे ऊपर है।  जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद को देश के लिए निछावर कर, उन्होंने देश के लिए अपने बेटे को कुर्बान करने वाले परिवारों को नमन किया तथा वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। 
देश को इस ऊंचाई तक पहुंचने वाले जवान, किसान, कर्मचारी, मजदूर, व हर क्षेत्र के लोगों के योगदान को नमन किया। उन्होंने बताया कि भारत का कद आज विश्व भर में इतना ऊंचा हो गया है कि कोई भी देश भारत से दुश्मनी नहीं लेना चाहेगा , लेकिन भारत का युवा खुद भारत के लिए दुश्मन बनता जा रहा है, क्योंकि भारत का युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसता जा रहा है। उन्होंने युवाओं को नशे की बढ़ती विकराल समस्या से निपटने के लिए आजादी के इस पर्व पर नशे को त्यागने का संकल्प लेने की अपील की है। समारोह के अंत में एसडीएम शिलाई ने क्षेत्र के वीर जवानों के परिवारों सहित, व्यापार मंडल , प्रस्तुति देने वाले छात्रों व सभी विभागों को सम्मानित किया, तथा उभरता भारत फाउंडेशन के सदस्यों ने शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow