सरकार ने किया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के गठन , हमीरपुर होगा मुख्यालय , अधिसूचना जारी 

हिमाचल प्रदेश में राज्य चयन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चयन आयोग का मुख्यालय हमीरपुर में होगा। अब हमीरपुर में चयन आयोग कार्य शुरू कर देगा और लंबित पड़ी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। 23 दिसंबर, 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ

Sep 30, 2023 - 19:28
 0  81
सरकार ने किया हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के गठन , हमीरपुर होगा मुख्यालय , अधिसूचना जारी 

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  30-09-2023
हिमाचल प्रदेश में राज्य चयन आयोग के गठन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चयन आयोग का मुख्यालय हमीरपुर में होगा। अब हमीरपुर में चयन आयोग कार्य शुरू कर देगा और लंबित पड़ी भर्तियों की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी। 23 दिसंबर, 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। 
 
पेपर लीक के कारण 26 दिसंबर, 2022 को प्रदेश सरकार ने चयन आयोग के कामकाज को निलंबित किया और उसके बाद 21 फरवरी, 2023 को कर्मचारी चयन आयोग को भंग कर दिया था। राज्य सरकार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने सिलसिलेवार 14 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामले में विजिलेंस थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज की हैं।
 
 

चयन आयोग मामले में कब-कब क्या हुआ
23 दिसंबर 2022 को जेओए आईटी परीक्षा का पेपर लीक मामले में पहली एफआईआर दर्ज।
26 दिसंबर 2022 को प्रदेश सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज निलंबित किया।
28 दिसंबर 2022 जूनियर ऑडिटर और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती पेपर लीक मामले में दूसरी एफआईआर दर्ज।
05 जनवरी 2023 को चयन आयोग में आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन की अध्यक्षता वाली हाईपावर कमेटी पहुंची।
21 फरवरी 2023 को कर्मचारी चयन आयोग को भंग किया गया।
03 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 980 कला अध्यापक भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज हुई।
11 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 939 जेओए आईटी में दो चपरासियों समेत चार लोगों पर चौथी एफआईआर दर्ज हुई।
22 मार्च 2023 को पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज।
12 अप्रैल 2023 को न्यायालय में अनुपूरक चालान पेश किया।
24 अप्रैल 2023 को एफएसएल ने दलाल संजीव, नितिन और निखिल आजाद के आवाज के सैंपल लिए।
29 अप्रैल 2023 को पोस्ट कोड 962 प्रदेश सचिवालय क्लर्क भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज।
26 मई 2023 को कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर ऑडिटर मामले में चालान पेश किया।
05 जून 2023 को पोस्ट कोड 817 जेओए आईटी पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज।
16 जून 2023 को पोस्ट कोड 899 एपीएमसी में नीलामीकर्ता पद भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज।
17 जून 2023 को पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा मामले में केस दर्ज।
19 जून 2023 को पोस्ट कोड 971 लाइनमैन भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।
25 जुलाई 2023 को पोस्ट कोड 977 मार्केट सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।
26 जुलाई 2023 को पोस्ट कोड 915 सहायक अधीक्षक जेल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।
28 जुलाई 2023 को पोस्ट कोड 903 जेओए आईटी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में केस दर्ज।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow