सर्वे में खुलासा : हिमाचल प्रदेश में रह रहे 1.42 लाख प्रवासी 

प्रदेश के बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पंजीकरण हो रहा है। प्रदेश में रह रहे अधिकतर प्रवासियों के आधार कार्ड पर जन्म तिथि एक जनवरी अंकित की गई

Sep 14, 2024 - 16:50
 0  31
सर्वे में खुलासा : हिमाचल प्रदेश में रह रहे 1.42 लाख प्रवासी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-09-2024

प्रदेश के बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों पंजीकरण हो रहा है। प्रदेश में रह रहे अधिकतर प्रवासियों के आधार कार्ड पर जन्म तिथि एक जनवरी अंकित की गई है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या बाहरी राज्यों से आने वाले सभी एक जनवरी नए साल को पैदा हुए हैं। ऐसे में आधार कार्ड की गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। 

बाहरी राज्यों से आए कई लोग प्रदश में अधिकतर मजूदरी या फिर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा कई प्रवासी ग्रामिण क्षेत्रों में घूम घूम कर कपड़े बेचने और सब्जी बेचने का काम भी कर रह हैं। प्रदेश में रह रहे प्रवासी लोगों विभिन्न तरह काम कर रहे हैं। इसके अलावा कई लोग बाहरी राज्यों से आकर साधुओं में रूप में लोगों से भिक्षा मांग रहे हैं।

अधिकतर लोगों का नाम आधार कार्ड पर कुछ ओर है, लेकिन बुलाने का नाम कुछ ओर है। ऐसे में कई लोग अपनी पहचान भी छुपा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में किए प्रवासी लोगों के पंजीकरण के अनुसार हिमाचल प्रदेश में जुलाई 2024 तक बाहरी राज्यों के एक लाख 42 हजार 93 लोग रह रहे हैं। 

प्रदेश में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश के 57443 प्रवासी लोग रह रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी में सबसे अधिक 32179 प्रवासी रह रहे हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर के 5614, उत्तर प्रदेश के 57443, बिहार के 34243, नेपाल के 12134, झारखंड के 3853 लोग रह रहे हैं। इसके अलावा 28806 प्रवासी अन्य राज्यों से आकर हिमाचल में रह रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow