स्वयं सहायता समूह की मदद से ‌सुंदरनगर की मंजू शर्मा को मिला रोजगार, आर्थिक स्थिति में भी हुआ सुधार

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के शहरी क्षेत्र की महिलाएं नगर परिषद सुंदरनगर द्वारा बनाए गए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा रही

Sep 16, 2024 - 13:14
 0  10
स्वयं सहायता समूह की मदद से ‌सुंदरनगर की मंजू शर्मा को मिला रोजगार, आर्थिक स्थिति में भी हुआ सुधार

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    16-09-2024

प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों की आजीविका में सुधार लाने के लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रही है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर के शहरी क्षेत्र की महिलाएं नगर परिषद सुंदरनगर द्वारा बनाए गए विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठा रही हैं।

राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत नगर परिषद सुंदरनगर में वर्ष 2016 से अब तक 108 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा चुका है, जिन्हें सरकार द्वारा अब तक लगभग 3.50 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। 108 स्वयं सहायता समूहों में से 40 स्वयं सहायता समूहों की क्रेडिट लिंकेज करवाई जा चुकी है। स्वयं सहायता समूह की 110 लाभार्थियों को 2 लाख रुपए प्रति लाभार्थी को 7 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण दिया जा चुका है। 

प्रधानमंत्री फूड प्रोसेसिंग योजना के तहत 52 महिलाओं को 40-40 हजार रुपए ऋण प्रदान किया गया है, ताकि महिलाएं अपना खाद्य व्यवसाय स्थापित कर सकें। 108 स्वयं सहायता समूहों को 10 हजार रुपए प्रति समूह रिवाल्विंग फंड प्रदान किया जा चुका है। साथ ही शहर में 7 एरिया लेवल फेडरेशन बनाए गए हैं। प्रत्येक एरिया लेवल फेडरेशन को 50 हजार रुपए रिवाल्विंग फंड दिया ज चुका है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow