अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन देशभर में मनेगी दीपावली  

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को देशभर में दीपावली मनेगी। हिमाचल की सांस्कृतिक राजधानी और छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी में भी इस आयोजन पर कई धर्मों के लोग दीये जलाकर खुशियां मनाएंगे

Jan 13, 2024 - 12:56
 0  37
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन देशभर में मनेगी दीपावली  

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     13-01-2024

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन 22 जनवरी को देशभर में दीपावली मनेगी। हिमाचल की सांस्कृतिक राजधानी और छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी में भी इस आयोजन पर कई धर्मों के लोग दीये जलाकर खुशियां मनाएंगे। हिंदुओं के अलावा मुस्लिम व सिख समुदाय के लोग भी दीपावली मनाएंगे।  

भगवान श्री रामचंद्र किसी एक मजहब के नहीं, वह तो भारतीय संस्कृति के महानायक हैं। धार्मिक स्थलों के साथ घरों में दीये जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर साफ-सफाई की जाएगी। समाज एकजुट है, इसका संदेश देना बेहद जरूरी है।

हिमाचल से करीब 65 धर्माचार्य व अन्य लोग अयोध्या जाएंगे। सभी के 20 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने की उम्मीद है। 23 जनवरी तक सभी को अयोध्या ही रहना होगा। मंदिरों में लाइव प्रसारण का प्रबंध किया जा रहा है। 22 जनवरी को दोपहर एक बजे पहली आरती होगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow