हिमाचल एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बिगड़ने की संभावना,अलर्ट जारी  

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बिगड़ने की संभावना है। 30 जनवरी की रात से लेकर 2 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी

Jan 30, 2026 - 10:37
 0  4
हिमाचल एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बिगड़ने की संभावना,अलर्ट जारी  

यंगवार्ता  न्यूज़ - शिमला    30-01-2026

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम बिगड़ने की संभावना है। 30 जनवरी की रात से लेकर 2 फरवरी तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर ऊंचाई वाले इलाकों में अधिक देखने को मिलेगा।

1 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय रहेगा, जिसके चलते कुल्लू, चंबा और लाहौल-स्पीति समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, जबकि मध्यम ऊंचाई और मैदानी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 30 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश को प्रभावित कर सकता है, जिसका प्रभाव 31 जनवरी और 1 फरवरी को अधिक रहेगा। 1 फरवरी को पूरे प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 

कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी आशंका है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जनवरी महीने में अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद राज्य में हालात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाए हैं। प्रदेश में 3 नेशनल हाईवे समेत करीब 652 सड़कें अब भी बाधित हैं, जबकि 669 बिजली ट्रांसफार्मर और 147 पेयजल योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। इनकी बहाली के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow