हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में वापस लौटने लगे देसी-विदेशी परिंदे  

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में पहुंचे देसी-विदेशी परिंदे वापस लौटने लगे हैं। ये परिंदे अक्तूबर से मार्च तक मौसम ठंडा रहने पर बैराज में डेरा जमाए रहते हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रजातियां कम पहुंचीं, लेकिन परिंदों की संंख्या 5,806 पहुंच गई

Feb 26, 2026 - 12:23
 0  3
हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में वापस लौटने लगे देसी-विदेशी परिंदे  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    26-02-2026

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित आसन बैराज में पहुंचे देसी-विदेशी परिंदे वापस लौटने लगे हैं। ये परिंदे अक्तूबर से मार्च तक मौसम ठंडा रहने पर बैराज में डेरा जमाए रहते हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार प्रजातियां कम पहुंचीं, लेकिन परिंदों की संंख्या 5,806 पहुंच गई। इसमें करीब 581 परिंदे अधिक हैं। 

हालांकि, इस बार मौसम में जल्दी गर्माहट शुरू होने पर मध्य फरवरी में ही मेहमान परिंदों ने अपने वतन लौटना शुरू कर दिया है।  आसन बैराज में 18 जनवरी 2026 को पक्षियों की गणना हुई थी। एशियन वाटर बर्ड सेंसस (एडब्ल्यूसी) में 126 प्रजातियों के 5,806 परिंदे आंके गए। इसमें पिछले साल की तुलना में 45 प्रजातियां कम हैं। 

अब प्रवासी परिंदों की कई प्रजातियों ने समय से पहले स्वदेश लौटना शुरू कर दिया है। इसकी वजह दिन और रात के तापमान में अंतर को माना जा रहा है। इस वर्ष सर्दियां कम पड़ीं और अभी से मौसम में गर्माहट दर्ज की जा रही है। इसके चलते पक्षियों की संख्या घटकर साढ़े चार हजार के करीब रह गई है। समय से पहले रुडी शेलडक, कामन कूट, गैडवाल की वापसी हो रही है। 

इस वर्ष  प्रवासी परिंदों में रुडी शेलडक यानी सुर्खाब की सर्वाधिक संख्या 983 आंकी गई थी। बार-हेडेड गूज, ग्रेलैग गूज, कामन पोचार्ड, फेरुगिनस डक, एशियन वूली-नेक्ड स्टार्क, पलास फिश ईगल आदि की संख्या भी अच्छी रही। पिछले साल की तुलना में साइटस पर परिंदों की संख्या पिछले साल के मुकाबले ज्यादा आंकी गई। 

वन दरोगा प्रदीप सक्सेना ने बताया कि वर्ष 2021 में 55 प्रजातियों के 4,497 परिंदे, वर्ष 2022 में 49 प्रजातियों के 5,680 परिंदे शामिल हैं। इसके अलावा वर्ष 2023 में 42 प्रजातियों के 4,642 परिंदे, वर्ष 2024 में 141 प्रजातियों के 5,230 परिंदे, वर्ष 2025 में 171 प्रजातियों के 5,225 परिंदे और वर्ष 2026 में 126 प्रजातियों के 5,806 परिंदे आसन झील में पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow