हिमाचल प्रदेश पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के छात्रों ने देखी विधानसभा सत्र की कार्यवाही
हिमाचल प्रदेश पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरान छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से लैंगिक समानता , महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसर एवं कानून से जुड़े अन्य विषयों पर संवाद किया और छात्रों के विचार जाने
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 10-09-2024
हिमाचल प्रदेश पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के 100 से अधिक छात्रों ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरान छात्रों ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से भेंट की। मुख्यमंत्री ने छात्रों से लैंगिक समानता , महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसर एवं कानून से जुड़े अन्य विषयों पर संवाद किया और छात्रों के विचार जाने।
What's Your Reaction?