हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती के आदेश जारी
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच राज्य प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग शिमला के पद पर नियुक्त
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 02-02-2026
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पांच राज्य प्रशासनिक सेवा (एचएएस) अधिकारियों के ट्रांसफर और तैनाती आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार तैनाती का इंतजार कर रहे एचएएस अधिकारी अनिल कुमार शर्मा को सचिव राज्य विद्युत नियामक आयोग शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं अतिरिक्त सचिव (राजस्व) सुनील वर्मा को इस पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। एचएएस अधिकारी केशव राम को भूमि अधिग्रहण अधिकारी ब्यास बांध परियोजना राजा का तालाब लगाया गया है। विपन कुमार को सहायक उपायुक्त किन्नौर के पद पर तैनात किया गया है।
पूजा अधिकारी को सहायक बंदोबस्त अधिकारी अर्की और विवेक कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा के पद पर तैनात किया गया है। जगदीप सिंह को आगामी पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग शिमला में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
What's Your Reaction?

