हिमाचल में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो कांग्रेस पार्टी को खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा : कर्ण नंदा

भाजपा नैना देवी के दो मंडलों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे और उनके साथ नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नैना देवी अप्पर के अध्यक्ष नन्द लाल ठाकुर एवं नैना देवी लोअर के अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी द्वारा की गई। बैठक को संबंधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत एवं विराट राजनीतिक दल है जिसके राष्ट्र स्तर पर 18 करोड़ से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं

Mar 23, 2025 - 18:50
 0  50
हिमाचल में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो कांग्रेस पार्टी को खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा : कर्ण नंदा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  23-03-2025
भाजपा नैना देवी के दो मंडलों की परिचय बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा उपस्थित रहे और उनके साथ नैना देवी से विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता नैना देवी अप्पर के अध्यक्ष नन्द लाल ठाकुर एवं नैना देवी लोअर के अध्यक्ष बलबीर सिंह पप्पी द्वारा की गई। बैठक को संबंधित करते हुए कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे मजबूत एवं विराट राजनीतिक दल है जिसके राष्ट्र स्तर पर 18 करोड़ से अधिक और हिमाचल प्रदेश में 16 लाख से अधिक प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं। आपको जानकर हर्ष होगा कि अगर हम देश भर की बात करें तो लोकतंत्र में भी हमारी पार्टी सबसे मजबूत है लोकसभा में भाजपा के 240 और एनडीए के 293 सदस्य, राज्य सभा में भाजपा 98 और एनडीए के 125 सदस्य और प्रदेश में भाजपा के 1484 विधायक है। 
यह है भाजपा की ताकत और यह ताकत केवल मात्र भाजपा के दिन-रात काम करने वाले कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली है। उन्होंने कहा कि यह हमारे सौभाग्य है कि देश का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश की बेटे एवं बिलासपुर जिले से संबंध रखने वाले जगत प्रकाश नेता कर रहे हैं और उनके नेतृत्व में भाजपा लगातार मजबूत एवं सुदृढ़ हो रही है। 2024 लोकसभा चुनाव में बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में भाजपा ने इस साल 6 राज्यों- आंध्र, अरुणाचल, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनाई है। 2025 में दिल्ली जीत के साथ 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भाजपा या गठबंधन की सरकार हो गई है, यह साफ करता है कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर पूर्ण भरोसा है। नंदा ने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हालत है और हमारे प्रत्येक नेता जिस प्रकार से धरातल पर काम कर रहे हैं, उस प्रकार से निश्चित रूप में प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनने तय है और इस बार तो विधानसभा चुनाव में हम जीत की सीटों को गिनता रह जाएंगे और रिकॉर्ड टूटते चले जाएंगे, पर जीत की गिनती रुकी कि नहीं। 
अगर हिमाचल में आज विधानसभा चुनाव हो जाए तो कांग्रेस पार्टी को खाता खोलना मुश्किल हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में वर्तमान कांग्रेस सरकार के राज में माफिया राज चल रहा है और इस माफिया राज को हिमाचल प्रदेश की पवन धरती से भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उखाड़ फेंकेगा। बिलासपुर जैसे शांतिपूर्ण जिला में 1 वर्ष में दो-दो बार गोलियां चलती है, एक बार तो जिलाधीश के कार्यालय के अंदर और दूसरी बार कांग्रेस के नेता की पत्नी के सरकारी आवास पर। जब कांग्रेस के नेता ही हिमाचल प्रदेश में सेफ नहीं है तो आप भलीभांति समझ सकते हैं कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत क्या होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के प्रति आपराधिक मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो वर्षों में हिमाचल प्रदेश में 634 महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। वहीं, छेड़छाड़ के मामलों का आंकड़ा 900 और महिलाओं के प्रति क्रूरता का आंकड़ा 300 को पार कर गया है। 
इस वर्ष जनवरी से नवंबर माह 2024 तक हिमाचल में 305 रेप केस दर्ज हुए हैं। 160 केस महिलाओं के प्रति क्रूरता के दर्ज हैं। छेड़छाड़ के 458 केस भी दर्ज हुए हैं। जिलों में रेप केस के आंकड़ों की बात करें, तो जिला बिलासपुर 2023 में 23 मामले और 2024 में 13 मामले दर्ज हुए है।  अगर महिलाओं के प्रति क्रूरता के मामलों की बात करें बिलासपुर में 2023 में 24 और 2024 में 22 मामले दर्ज हुए। नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में गोविंद सागर झील में 9 दिन से लापता चल रहे चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव बरामद हुआ और आप जानते ही है कि वे प्रदेश में इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस पार्टी की सरकार का क्या रवैया है। भाजपा एवं जनता इस मामले में सीधा-सीधा सीबीआई की जांच मांग रही है, क्योंकि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था तो पहले से ही दोस्त है तो इस प्रकरण में सही जांच कैसे हो सकती है। 
नंदा ने कहा की 27 मार्च को शिमला चौड़ा मैदान में कांग्रेस सरकार की माफिया सरकार के खिलाफ एक विशाल प्रदर्शन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें बिलासपुर जिला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे इसको लेकर नैना देवी के दोनों मंडलों के साथ विस्तृत चर्चा भी की गई। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्या, जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, मान सिंह धीमान, मंडल अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर , मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, बालकृष्ण ठाकुर, प्यारे लाल चौधरी उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow