हिमाचल में बिकने वाली शराब की हर बोतल पर क्यूआर कोड से लिंक होलोग्राम लगाना होगा अनिवार्य  

हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलों पर अब होलोग्राम लगेंगे। नकली और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने यह फैसला लिया

Aug 2, 2025 - 09:47
 0  53
हिमाचल में बिकने वाली शराब की हर बोतल पर क्यूआर कोड से लिंक होलोग्राम लगाना होगा अनिवार्य  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-08-2025

हिमाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब की बोतलों पर अब होलोग्राम लगेंगे। नकली और अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए कर एवं आबकारी विभाग ने यह फैसला लिया है। एक साल के दौरान 10 करोड़ होलोग्राम तैयार करने के लिए विभाग ने इलेक्ट्राॅनिक्स काॅरपोरेशन के माध्यम से कंपनियों से इस बाबत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

वर्ल्ड बैंक के वित्त पोषित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम के तहत प्रदेश में इस नई व्यवस्था को शुरू किया जा रहा है। इसके तहत हिमाचल में बिकने वाली शराब की हर बोतल पर क्यूआर कोड से लिंक होलोग्राम लगाना अनिवार्य कर दिया जाएगा। प्रदेश में बेची जाने वाली एक-एक बोतल का हिसाब रखने के लिए सरकार ने ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम शुरू किया है। 

इसी कड़ी में अब होलोग्राम को क्यूआर कोड से लिंक करने की कवायद शुरू की गई है। होलोग्राम और क्यूआर कोड को मोबाइल फोन से स्कैन कर शराब की गुणवत्ता का पता लगाया जा सकेगा। हिमाचल प्रदेश में शराब की शुद्धता बनाए रखने के लिए सरकार ने यह निर्णय किया है। शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड विद होलोग्राम ट्रैक लगाकर बेचना अनिवार्य किया जाएगा। 

नई व्यवस्था के तहत शराब के बॉटलिंग प्लांट से निकलने वाली हर बोतल पर सिक्योरिटी होलोग्राम, क्यूओर कोड और शराब के बॉक्स पर बार कोड होगा। प्लांट से बार कोड को रीड करने के बाद शराब की पेटियों को बाहर भेजा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow