कानून व्यवस्था नहीं , अब हिमाचल की जनता की सेहत देखेंगे डीजीपी संजय कुंडू , सरकार ने बनाया प्रधान सचिव 

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से कानून व्यवस्था पर नजर रखने वाले डीजीपी संजय कुंडू को सरकार ने पद से हटाकर अब हिमाचल प्रदेश की जनता की सेहत का जिम्मा सौंपा है। जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश पर डीजीपी पद से हटाकर उन्हें पदोन्नति किया

Jan 2, 2024 - 18:29
Jan 2, 2024 - 18:32
 0  61
कानून व्यवस्था नहीं , अब हिमाचल की जनता की सेहत देखेंगे डीजीपी संजय कुंडू , सरकार ने बनाया प्रधान सचिव 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  02-01-2024
हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से कानून व्यवस्था पर नजर रखने वाले डीजीपी संजय कुंडू को सरकार ने पद से हटाकर अब हिमाचल प्रदेश की जनता की सेहत का जिम्मा सौंपा है। जानकारी के मुताबिक आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश पर डीजीपी पद से हटाकर उन्हें पदोन्नति किया है। अब वह आयुष विभाग के प्रधान सचिव का कार्य भार देखेंगे , यानी हिमाचल प्रदेश सरकार ने 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को अब बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। 
भले ही संजय कुंडू इसी वर्ष अप्रैल महीने में सेवानिवृत होने वाले हैं , लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें नव वर्ष का तोहफा दिया है। उधर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से जब संजय कुंडू को हटाने को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें डीजीपी पद से हटाकर अब आयुष विभाग का जिम्मा सोप है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि संजय कुंडू ने करीब 35 वर्षों तक हिमाचल प्रदेश की सेवा की है और वह एक स्वच्छ छवि के अधिकारी है। 
जिसके चलते हैं उन्हें प्रधान सचिव आयुष विभाग का कार्य सौंपा गया है। गौर हो की 27 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने डीजीपी संजय कुंडू और कांगड़ा की एसपी शालिनी अग्निहोत्री को पद से हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने संजय कुंडू को तो पद से हटा दिया है , लेकिन शालिनी अग्निहोत्री अभी भी एसपी के पद पर ही कार्यरत है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow