हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के लिए सीएम सुक्खू की सरकार जिम्मेदार : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार वेंटिलेटर पर है और इस सरकार में बड़ी मुश्किल से प्राण फूंक जा रहे हैं। अगर वर्तमान परिस्थितियों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के लिए सुखविंदर सिंह की  सरकार जिम्मेदा

Mar 28, 2024 - 21:27
 0  7
हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के लिए सीएम सुक्खू की सरकार जिम्मेदार : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    28-03-2024

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार वेंटिलेटर पर है और इस सरकार में बड़ी मुश्किल से प्राण फूंक जा रहे हैं। अगर वर्तमान परिस्थितियों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथल पुथल के लिए सुखविंदर सिंह की  सरकार जिम्मेदार है।  यह सरकार पूरी तरह फेल है और कांग्रेस सरकार का पिछले 15 महीने का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश में हो रहे विकास पर प्रहार है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अब अपनी ही पार्टी के विधायकों को राजनैतिक विद्वेष के कारण परेशान कर रही है। अधिकारी भी अपनी लक्ष्मण रेखा लांघ रहे हैं। प्रदेश में क़ानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपने मान-सम्मान की लड़ाई लड़ने पर अपने ही साथी के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री मुक़दमे करवा रहे हैं। 

विधायकों एवं उनके परिजनों तथा नाते रिश्तेदारों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। राज्य सभा में  कांग्रेस प्रत्याशी के ख़िलाफ़ वोट देने वाले विधायकों को सुरक्षा छीन ली और जिन्होंने वोट दिया उनके लिए इतना सख़्त पहरा है जिसकी कोई बात नहीं। रात-रात भर सीआईडी चेक करती है कि नेता जी घर पर ही हैं या नहीं? 

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश समेत पूरे देश में ऐसे हालात बने हैं चुनाव नहीं लड़ना चाह रहा है लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करना चाहते हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में राजनीति की दिशा और दशा बदली है। पहले जहाँ नेता सिर्फ वादे करते थे और चुनाव के बाद भूल जाते थे अब भारत में टाइमली हर गारंटी पूरी करने की शुरुआत हुई है। 

यही कारण है कि देश के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करते हैं।  चैतन्य शर्मा समेत सभी नेता गारंटियों को पूरा करने में विश्वास करते हैं कांग्रेस की तरह झूठी गारंटियों के नाम पर प्रदेश की मातृशक्ति समेत प्रदेश को ठगने में नहीं। जनहित में झूठी सरकार का साथ छोड़ दिया और अपनी विधायकी कि परवाह किए बिना भाजपा के साथ खड़े हैं और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश को आगे ले जाने में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हैं। क्योंकि नरेन्द्र मोदी मतलब विकास की गारंटी, विकसित, समृद्ध और खुशहाल भारत की गारंटी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद बिहारी लाल शर्मा ने कहा की हिमाचल प्रदेश में टाइम पास गवर्नमेंट चल रही है। इस सरकार में किसी भी तरह की विश्वसनीयता नहीं है और यह सरकार अस्थिर है।

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक नकारात्मक परिस्थितियों के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार है और जो उपचुनाव हिमाचल प्रदेश में हो रहे हैं उसके लिए भी मुख्यमंत्री स्वयं जिम्मेवार है। हम बताना चाहेंगे की हिमाचल ही नही पूरे देश में कांग्रेस टू बीजेपी का क्रम जारी और यह केवल इस कारण है क्योंकि कांग्रेस में एक बहुत बड़ा घुटन का माहौल है। 

हिमाचल में राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हुए है और सभी ने एक स्वर में कहा की हिमाचल सरकार ने उनके विधानसभा क्षेत्र का विकास पूर्ण रूप से रोक दिया था और किसी की भी इस सरकार ने सुनवाई थी कि नहीं। देश में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह के पोते और लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व नौसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया, हरियाणा में कांग्रेस नेता नवीन जिंदल, झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्व  विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने अपनी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा का दामन थाम लिया। 

हिमाचल में कांग्रेस पार्टी बदला बदली की भावना से काम कर रही है नगर निगम धर्मशाला में पांच नए मनोनीत पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना सरकार ने जारी कर दी थी। इसी कड़ी में पहले उनके युवा कांग्रेस समर्थकों पर गाज गिरी और इसके बाद मनोनीत पार्षद भी हटा दिए गए था।

रवि ठाकुर के घर की सड़क रोकना और कुछ विधायकों को नगर निगम से नोटिस करना ठीक नहीं है ऐसा हिमाचल प्रदेश में कभी नहीं हुआ।  यह पूर्ण रूप से दर्शाता है की हिमाचल में सरकार बदला बदली की भावना से काम कर रहे है। सुक्खु सरकार को भविष्य में मात्र  झूठ बोलने और प्रदेश का विकास रोकने के लिए व  बार- बार ऋण लेने के लिए याद किया जाएगा। 

आज हमीरपुर में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष शर्मा के अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक व मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही हिमाचल के विकास को ग्रहण लगा दिया है। आज प्रदेश सरकार को बने 16माह हो गए परन्तु प्रदेश में अस्थिरता फैलाने, कर्ज लेने के इलावा कुछ नही किया है। 

निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बावजूद उन्हें स्वीकार करने के बजाए नोटिस दे कर  उनपर दबाव बनाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही है चौतरफ़ा जंगल राज चला है। क़ानून व्यवस्था की स्थिति पहले ही प्रदेश में लचर हो चुकी है। मुख्यमंत्री का संरक्षण पाकर आज कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जगह जगह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है जोकि प्रदेश को शर्मसार करने के लिए काफ़ी है। 

शिमला के रिज मैदान जहां धारा 144 हर समय लागू रहती है उस स्थान पर भाजपा के मीडिया विभाग व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ धका मुक्की करना इनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सीएम सुक्खू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तो बच्चा-बच्चा सीएम सुक्खू के कारनामे जानता है। जमवाल ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे बंद कर दिए, कांग्रेस के घोषणापत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया और गंभीर वित्तीय संकट के दौरान भी सिर्फ “चहेतों” को आगे बढ़ाया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow