सिरमौर के बेटे पारस की कप्तानी में हिमाचल की अंडर-19 वाॅलीबाल टीम गुजरात में दिखाएगी जौहर

हिमाचल प्रदेश के छात्र वर्ग की  अंडर -19 टीम गुजरात में तीन जनवरी से  होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बाॅलीवाल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। जिसमे राजगढ़ के भाणत गांव के पारस पुंडीर कप्तान की भूमिका निभाएगे। बता दें कि पारस पुंडीर दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं। बीते वर्ष इन्होने भोपाल में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Jan 2, 2024 - 18:35
 0  56
सिरमौर के बेटे पारस की कप्तानी में हिमाचल की अंडर-19 वाॅलीबाल टीम गुजरात में दिखाएगी जौहर
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़  02-01-2024
हिमाचल प्रदेश के छात्र वर्ग की  अंडर -19 टीम गुजरात में तीन जनवरी से  होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बाॅलीवाल प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएगी। जिसमे राजगढ़ के भाणत गांव के पारस पुंडीर कप्तान की भूमिका निभाएगे। बता दें कि पारस पुंडीर दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में भाग ले रहें हैं। बीते वर्ष इन्होने भोपाल में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में भाग लिया था।
गौर हो कि पारस पुंडीर के पिता रणदीप सिंह ठाकुर भी अपने समय में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागू में बतौर शारीरिक अध्यापक सेवारत हैं। पारस पुंडीर को वाॅलीबाल खेलने की शिक्षा अपने पिता रणदीप सिंह ठाकुर से मिली है। उन्होने बताया कि पारस की बचपन से ही खेल के प्रति काफी रूचि रही है। पारस इन दिनों ऊना के स्पोर्टस होस्टल में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। 
पारस ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के छात्र वर्ग की अंडर -19 टीम गुजरात पहुँच गई है , जहां पर तीन जनवरी से राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता होने जा रही है। पारस ने बताया कि बीते दिनों  28 से 31 दिसंबर तक शिमला के भटठा कुफर में उनके लिए  कोचिंग कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया है। यह कोंचिंग कैंप मुख्य कोच प्रदीप सतवंत की देखरेख मं संपन हुआ। 
पारस पुंडीर के वाॅलीबाल के कप्तान बनने से समूचे राजगढ़ व भाणत क्षेत्र में प्रसन्नता का महौल है। पारस ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बाॅलीवाल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच वीरेन्द्र ठाकुर और संजीव कुमार को दिया है। उन्होने बताया कि उनकी टीम गुजरात में भी अच्छा प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम ऊंचा करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow