तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर हिमाचल में जश्न का माहौल,कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू 

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत से हिमाचल में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजारों, सड़कों और पार्टी कार्यालयों में खुशी में लड्डू बांटे। पटाखे फोड़े और ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए जश्न मनाया।

Dec 3, 2023 - 19:52
Dec 3, 2023 - 21:09
 0  43
तीन राज्यों में हुई भाजपा की जीत पर हिमाचल में जश्न का माहौल,कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     03-12-2023

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत से हिमाचल में जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजारों, सड़कों और पार्टी कार्यालयों में खुशी में लड्डू बांटे। पटाखे फोड़े और ढोल की थाप पर नाचते-गाते हुए जश्न मनाया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के गृह जिला बिलासपुर में भी जश्न का माहौल रहा।

जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने के साथ ही आतिशबाजी करके भाजपा की जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा, नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा जिंदाबाद जैसे नारे गूंजे।सोमवार को भी परिधि गृह से पार्टी कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। 

उधर, ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भाजपा का झंडा लेकर भंगड़ा डाला। रेणुका भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके जहां अपनी खुशी जाहिर की वहीं विजय जुलूस निकाल कर इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। शिमला शहर, सोलन और दून में भी मिठाइयां बांटीं गईं।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow