पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश, तीन बड़े राज्यों में भाजपा की हुई ऐतिहासिक जीत : धूमल 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इस बात को तीन बड़े राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक भारी जीत खुद साबित कर रही

Dec 3, 2023 - 19:47
 0  7
पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश, तीन बड़े राज्यों में भाजपा की हुई ऐतिहासिक जीत : धूमल 

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     03-12-2023

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, इस बात को तीन बड़े राज्यों में हुई भाजपा की ऐतिहासिक भारी जीत खुद साबित कर रही है। इन तीनों राज्यों के लोगों ने भाजपा में विश्वास जताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मोहर लगाई है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की जनता ने यह दिखा दिया है कि भारत में जात-पात और झूठी गारंटीयों के दम पर जनता को बेवकूफ बनाने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तीनों राज्यों के भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं को व नेताओं को शुभकामनाएं और बधाई दी है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन राज्यों के चुनाव अभियान के दौरान कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध घटिया और मर्यादा की सीमा को लांघ कर जो बयानबाजी की, उसे भी जनता ने सिरे से नापसंद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के ऐतिहासिक जीत आने वाले लोकसभा चुनाव के परिणामों की झलक दिखा रही है।
 
2024 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीतेगी और प्रधानमंत्री देश के विकास रथ को इसी गति के साथ आगे बढ़ते हुए मां भारती को विश्व गुरु बनने की और करीब लेकर जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow