हिमाचल में पहली बार दुलर्भ वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल मिली प्रजाति, होम्योपैथी दवाएं बनाने में रामबाण साबित 

हिमाचल प्रदेश में पहली बार दुलर्भ वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल (क्लबमॉस या वुल्फ फट) प्रजाति मिली है। मंडी जिले की बरोट घाटी में इस वनस्पति के कुछ पौधे मिले हैं। यह वनस्पति चीन, जापान और दक्षिणी एशियाई देशों पाई जाती है और इसका उपयोग होम्योपैथी में दवाएं बनाने के लिए किया जाता

Sep 16, 2025 - 12:09
Sep 16, 2025 - 12:18
 0  36
हिमाचल में पहली बार दुलर्भ वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल मिली प्रजाति, होम्योपैथी दवाएं बनाने में रामबाण साबित 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    16-09-2025

हिमाचल प्रदेश में पहली बार दुलर्भ वनस्पति लाइकोपोडियम जापोनिकल (क्लबमॉस या वुल्फ फट) प्रजाति मिली है। मंडी जिले की बरोट घाटी में इस वनस्पति के कुछ पौधे मिले हैं। यह वनस्पति चीन, जापान और दक्षिणी एशियाई देशों पाई जाती है और इसका उपयोग होम्योपैथी में दवाएं बनाने के लिए किया जाता है। चर्म रोगों और पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए यह रामबाण का काम करती है। 

भारत में उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में इसके मिलने का दावा किया जाता है। डीएवी कॉलेज होशियारपुर के सहायक प्रोफेसर और टेरिडोलॉजिस्ट डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने करीब 20 वर्षों के शोध के बाद इस प्रजाति के मिलने का दावा किया है।

उन्होंने बताया कि इसकी पुष्टि इंडियन फर्न जर्नल और प्रसिद्ध टेरिडोलॉजिस्ट प्रोफेसर एसपी खुल्लर ने की। डॉ. सुनील कुमार के अनुसार यह एक दुर्लभ प्रजाति की वनस्पति है। बरोट घाटी में सर्वेक्षण के दौरान यह प्रजाति मिली है। 1,800 से 2,000 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई पर यह वनस्पति पाई जाती है। इसके लिए ठंडा और नमी वाला वातावरण जरूरी है और यह नदी और झील के आसपास बारिश के दौरान उगती है। 

यह जंगल के मलबे या चट्टानी टुकड़ों पर अम्लीय मिट्टी में उगती है। बताया जा रहा है कि प्रथम विश्व युद्ध में सैनिकों ने रात के समय इसे जलाकर जहां रोशनी की थी, वहीं चर्म रोगों के लिए भी इसका उपयोग किया गया। जब इसकी मेडिसिन वैल्यू का पता चला तो इसकी मांग काफी बढ़ गई और जलवायु परिवर्तन के साथ इसकी प्रजाति समाप्त होती गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow