कुरूक्षेत्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के 25 महिला व पुरूष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

हरियाणा के कुरूक्षेत्र स्थित कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होने वाली 14 वीं सीनियर नेशनल राष्ट्रीय ड्राप रोबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम आजकल खूब पसीना बहा रही

Mar 26, 2024 - 19:22
Mar 26, 2024 - 19:45
 0  75
कुरूक्षेत्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हिमाचल के 25 महिला व पुरूष खिलाड़ी लेंगे हिस्सा 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   26-03-2024
 
हरियाणा के कुरूक्षेत्र स्थित कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में होने वाली 14 वीं सीनियर नेशनल राष्ट्रीय ड्राप रोबॉल प्रतियोगिता के लिए हिमाचल टीम आजकल खूब पसीना बहा रही है। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 25 महिला व पुरूष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 29 से 31 मार्च तक कुरूक्षेत्र में हो रही है।
 
हिमाचल प्रदेश ड्रापरोबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोबिंद सिंह ने बताया कि सीनियर नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के लिए शिमला जिला के हिमालयन पाब्लिक स्कूल नेरवा में कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यहां प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि पुरूष टीम में दिनेश रांटा, बहादूर सिंह, हितेंद्र, अनिरूद्ध सिंह, आदर्श शर्मा, सौरभ तिलक व सुनील दत्त, जबकि महिला टीम में  सरोज शर्मा, शिवानी शर्मा, सुनीता, सुनीता मंत, आंचल जस्टा, हेमलता, डिंपल, रंचन व सोनिका समेत अन्य खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow