बीच रास्ते में ही बेच दिया सवा नौ लाख का सेब , ट्रक चालक और मालिक समेत तीन गिरफ्तार , परवाणु से राउरकेला जानी थी खेप 

गत वर्ष 1 अक्टूबर को नौ लाख 30 हजार के सेब लेकर परवाणू से राउरकेला के लिए रवाना हुए ट्रक में भरे सेब नियत स्थान न पहुंचाकर दिल्ली में ही बेच दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और गाड़ी मालिक के चाचा को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने गाड़ी के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी तक पुलिस ने ठगी करके दिल्ली में बेचे गए सेबों के 59 हजार रुपये व ट्रक को भी बरामद कर लिया है

Jan 16, 2025 - 18:04
Jan 16, 2025 - 18:32
 0  64
बीच रास्ते में ही बेच दिया सवा नौ लाख का सेब , ट्रक चालक और मालिक समेत तीन गिरफ्तार , परवाणु से राउरकेला जानी थी खेप 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  16-01-2025
गत वर्ष 1 अक्टूबर को नौ लाख 30 हजार के सेब लेकर परवाणू से राउरकेला के लिए रवाना हुए ट्रक में भरे सेब नियत स्थान न पहुंचाकर दिल्ली में ही बेच दिए गए थे। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक और गाड़ी मालिक के चाचा को तो पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने गाड़ी के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी तक पुलिस ने ठगी करके दिल्ली में बेचे गए सेबों के 59 हजार रुपये व ट्रक को भी बरामद कर लिया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी गत वर्ष 9 अक्टूबर को परवाणू पुलिस थाने में दर्ज की गई थी। यह शिकायत मोहाली के जिरकपुर निवासी जसपाल सिंह ने दर्ज कराई थी। जसपाल चंडीगढ़ से जय हिन्द रोड लाईन नाम से ट्रान्सपोर्ट चलाता है। 
उसने बताया था कि फिलवक्त यह सेब मंडी परमाणु से सेब ढुलाई के लिये वाहन उपलब्ध करवा रहा है। उसने लिखित शिकायत में दर्ज कराया कि एक अक्टूबर को उसने गाड़ी नंबर यूपी - 81एफटी-3742 परवाणू फल मंडी से सेब की 476 सेब की पेटियां उड़ीसा के राउरकेला के लिये भेजी गई थीं। यह गाड़ी पांच अक्टूबर से पहले अपने गन्तव्य पर पहुंच जानी थी , परन्तु गाड़ी 9 अक्टूबर तक वहां नियत स्थान पर नहीं पहुंची। उसने बताया कि चालक व मालिक ने भी अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए। उसने संदेह जताया था कि उपरोक्त गाड़ी के मालिक रिंकू कुमार और चालक राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी ने धोखाधड़ी की नीयत से उपरोक्त सेब की पेटियों को बेचकर अमानत में खयानत की है। 
इस पर परवाणू पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक मेरठ निवासी 55 वर्षीय राजीव कुमार उर्फ राजू चौधरी 15 अक्टूबर 2024 को मेरठ से गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने वाहन मालिक रिंकू कुमार के चाचा सुरेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया। आरोप है कि सुरेंद्र कुमार ने ही रिंकू और राजीव की सेब को ठिकाने लगाने में मदद की। एसपी के अनुसार आरोपी राजीव कुमार तथा सुरेन्द्र सिंह से की गई पूछताछ के आधार पर थाना परमाणु की टीम ने धोखाधड़ी की इस वारदात में संलिप्त एक अन्य आरोपी वाहन मालिक रिंकू कुमार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गत दिवस गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। 
रिंकू कुमार व राजीव कुमार ने 1 अक्टूबर 2024 को परवाणू मंडी से सेब की 476 पेटियां राउरकेला उड़ीसा पहुंचाने के लिये अपनी उपरोक्त गाड़ी में लो की थी, लोड किये गये सेब की कुल कीमत 9 लाख 30 हजार रुपये थी। आरोप है कि रिंकू और राजीव ने रिंकू के चाचा सुरेन्द्र सिंह की मिलीभगत से उपरोक्त सेब की पेटियां राउरकेला उड़ीसा पहुंचाने के बजाए दिल्ली में ही बेच दी। इससे मिले रुपयों को तीनों ने आपस में बांट लिया। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि  जांच के दौरान इन आरोपियों से ठगी करके बेचे गये सेब की राशि में से 59 हजार रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त ट्रक नंबर यूपी 81 एफटी-3742 को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के बैंक खातों का विश्लेषण भी किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow