विशेष अभियान के तहत 229 गाड़ियों के चालान , बिना नम्बर प्लेट - काले शीशों वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : एएसपी

 बद्दी जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान हर दिन चलाया जा रहा है , जिसमें बिना नम्बर प्लेट, काले शीशे लगी गाड़ियों और टेम्पर्ड नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस अभियान के तहत कुल 229 चालान किए गए , जिनमें से 27 चालान बिना नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों के किए गए

Jan 17, 2025 - 18:38
Jan 17, 2025 - 18:59
 0  61
विशेष अभियान के तहत 229 गाड़ियों के चालान , बिना नम्बर प्लेट - काले शीशों वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई : एएसपी

यंगवार्ता न्यूज़ - बीबीएन  17-01-2025

बद्दी जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान हर दिन चलाया जा रहा है , जिसमें बिना नम्बर प्लेट, काले शीशे लगी गाड़ियों और टेम्पर्ड नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इस अभियान के तहत कुल 229 चालान किए गए , जिनमें से 27 चालान बिना नम्बर प्लेट वाली गाड़ियों के किए गए। 
भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्यवाही की जाएगी। बद्दी पुलिस की जनता से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। 
गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाए , काले शीशे का प्रयोग न करें और बिना नम्बर प्लेट वाली गाड़ियां न चलाएं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने कहा कि उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ इस अभियान में सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />