22 वर्षीय युवक से  5.95 ग्राम चिट्टा बरामद 

कांगड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 5.95 ग्राम चिट्टा रखने के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार

Mar 21, 2024 - 15:33
 0  36
22 वर्षीय युवक से  5.95 ग्राम चिट्टा बरामद 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    21-03-2024 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने 5.95 ग्राम चिट्टा रखने के मामले में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।

युवक की पहचान नब्रित के रूप में हुई है, जो बनखंडी का रहने वाला है। कांगड़ा पुलिस लगातार तस्करों और बड़े नामों को पकडऩे के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बच्चों के माता-पिता से भी अपील की जा रही है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय दें।  

पुष्टि करते हुए डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि कांगड़ा पुलिस ने न्यू कांगड़ा स्कूल के पास एक युवक से 5.95 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। व्यक्ति पर एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow