23 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, इलाके में शोक की लहर 

सिरमौर जिला के ट्रांस गिरि क्षेत्र में सर्पदंश से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक को 10 दिन पहले सांप ने उस समय काटा जब वह घर पर कुछ काम कर रहा था

Aug 13, 2023 - 16:07
 0  69
23 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, इलाके में शोक की लहर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई     13-08-2023

सिरमौर जिला के ट्रांस गिरि क्षेत्र में सर्पदंश से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार युवक को 10 दिन पहले सांप ने उस समय काटा जब वह घर पर कुछ काम कर रहा था। युवक को आनन-फानन में परिजनों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से कुछ दिन बाद उपचार के बाद उसे देहरादून अस्पताल रैफर किया गया।

इस दौरान युवक की हालत स्थिर थी, लेकिन दो दिन पहले युवक की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उसे आईसीयू में रखा गया, जहां पर युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow