सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा ने दूसरी बार बनाया प्रत्याशी, कश्यप ने हाई कमान का जताया आभार 

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। शिमला संसदीय सीट पर दूसरी बार सांसद सुरेश कश्यप को प्रत्याशी

Mar 14, 2024 - 18:47
 0  11
सांसद सुरेश कश्यप को भाजपा ने दूसरी बार बनाया प्रत्याशी, कश्यप ने हाई कमान का जताया आभार 

शिमला संसदीय सीट पर भाजपा जीत का चौका लगाने के लिए तैयार 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    14-03-2024

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। हिमाचल की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। शिमला संसदीय सीट पर दूसरी बार सांसद सुरेश कश्यप को प्रत्याशी बनाकर भाजपा हाई कमान ने विश्वास जताया है। 

उधर दूसरी बार प्रत्याशी बनने पर सुरेश कश्यप भी खासे उत्साहित दिखे और उन्होंने भाजपा हाई कमान का आभार व्यक्त करते हुए शिमला संसदीय सीट पर भाजपा की लगातार चौथी जीत का चौका लगाने का दावा किया।

मीडिया से रूबरू हुए सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि शिमला संसदीय सीट पर उन्हें दूसरी बार प्रत्याशी बनाने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय सीट पर अभी तक तीन बार भाजपा लगातार जी दर्ज कर चुकी है। 

इस बार वह चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हाई कमान  ने जो विश्वास उन पर जताया  है उस पर वह खरे उतरेंगे और शिमला संसदीय सीट को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली पाएंगे.। और केंद्र में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow