मोदी सरकार से हिमाचल को सौगतों की भरमार, 3667 नये घरों की मंज़ूरी : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर के आज हिमाचल प्रवास  के दौरान कार्यकर्ताओं ने 5 वीं बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनने पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया

Mar 14, 2024 - 18:36
 0  8
मोदी सरकार से हिमाचल को सौगतों की भरमार, 3667 नये घरों की मंज़ूरी : अनुराग ठाकुर

वीरभूमि के पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी मंज़ूरी, अब भोरंज एवं गगरेट में ECHS पॉलीक्लिनिक

नशे की बजाय राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा लगाएँ युवा     

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 14-03-2024

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर के आज हिमाचल प्रवास  के दौरान कार्यकर्ताओं ने 5 वीं बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनने पर उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया। अनुराग ठाकुर ने देहरा विधानसभा और सुजानपुर विधानसभा में नशा मुक्ति अभियान हेतु आयोजित बाइक रैली कर युवाओं को 1000 हेलमेट बाँटे। 

इसके पश्चात उन्होंने धर्मपुर विधानसभा में ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान के तहत 6 जन सभाओं को संबोधित किया। इस दैरान अनुराग ठाकुर ने संधोल, कोथवान, धलारा, झंगी, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, मढ़ी और कमलाह में लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। 

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने वीरभूमि के पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी मंज़ूरी, के रूप में अब भोरंज एवं गगरेट में ECHS पॉलीक्लिनिक व प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 3667 नये घरों की मंज़ूरी की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  व ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह जी का आभार प्रकट किया। 


अनुराग ठाकुर ने कहा “ देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सबसे अहम है, मगर ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ युवा साथी नशे की चपेट में आकर अपना भविष्य तो ख़राब कर ही रहे हैं, देश के विकास में भी अपना कोई योगदान नहीं दे पा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने का अहवान किया है ताकि वो विकसित भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। 

इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज मैंने नशा मुक्त, सुरक्षा युक्त कैम्पेन की शुरुआत की है ताकि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से जागरूक किया जा सके। जागरूकता अभियान के अंतर्गत युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता बाइक रैली  देहरा व सुजानपुर विधानसभा में निकाली गई जिसमें स्थानीय युवा मौजूद रहे। 1000 हेलमेट का वितरण इस बाइक रैली में युवाओं को किया गया”

हमीरपुर लोकसभा से पांचवीं बार  अनुराग ठाकुर को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर आज विशेष तौर पर कार्यकर्ताओं ने धर्मशाला एयरपोर्ट पर अनुराग ठाकुर का बेहद गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात पूरे रास्ते में भी आम जनों व कार्यकर्ताओं का हुजूम श्री अनुराग ठाकुर के अभिनंदन के लिए मौजूद रहा। 

लगातार पांचवीं बार हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा और प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता इस बार फिर हिमाचल की चारों सीटों को जिताकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएगी और एनडीए को 400 पार कराएगी। 

अनुराग ठाकुर ने कहा, "दुनिया की राजनीति में अगर सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाला कोई है तो वह अरविंद केजरीवाल हीं हैं। एक पढ़ा लिखा आदमी कैसे लोगों को गुमराह कर अराजकता और भ्रम की स्थिति पैदा करता है, अरविंद केजरीवाल उसके जीते जागते उदाहरण हैं। 

CAA नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता छिनने का नहीं। नेहरू जी ने कहा था कि सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों को वहां उचित संरक्षण व सुरक्षा मिलेगा मगर 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। आज मोदी जी ने नेहरू जी की गलती को सुधारा है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow