24 फरवरी को कांगड़ा में होगी LIC अभिकर्ताओं की आमसभा : यशपाल ठाकुर
जिला मुख्यालय नाहन में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया शिमला मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि 24 फरवरी को कांगड़ा में LIC अभिकर्ताओं की आमसभा होनी सुनिश्चित
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 22-02-2024
जिला मुख्यालय नाहन में लाइफ इंश्योरेंस एजेंट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया शिमला मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि 24 फरवरी को कांगड़ा में LIC अभिकर्ताओं की आमसभा होनी सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने बताया कि बीते तीन वर्षों से LIAFI की आम सभा नहीं हो पाई थी जिस पर चर्चा की जाएगी।। इसके साथ साथ LIC के CM और ZM क्लब मेंबर्स की सदस्यता को लेकर भी विचार विमर्श किया जाना है।
उन्होंने सभी CM और ZM क्लब मेंबर्स से आह्वान करते हुए कहा कि इस महा सम्मेलन में शामिल होकर सम्मेलन को सफल बनाए। ,ताकि आगामी योजना तैयार की जा सके। उन्होंने बताया कि आमसभा के दौरान LIAFI शिमला मंडल कार्यकारिणी के चुनाव भी किए जाएंगे।
What's Your Reaction?