ABVP की नाहन इकाई का जघन्य रेप कांड के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन इकाई ने शनिवार को आरजी मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य रेप कांड के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया

Aug 17, 2024 - 17:15
 0  15
ABVP की नाहन इकाई का जघन्य रेप कांड के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    17-08-2024

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन इकाई ने शनिवार को आरजी मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य रेप कांड के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। ABVP ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धरने का नेतृत्व ABVP के प्रदेश महामंत्री मनीष बिरसांटा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया। 

प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा देने की पुरजोर मांग की और इस प्रकार की घटनाओं की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान, ABVP ने संबंधित अधिकारियों से त्वरित और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को सख्त सजा नहीं दी जाती है, तो वे इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन छेड़ने से पीछे नहीं हटेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow