अनियंत्रित होकर 500 फुट गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 लोगों की मौत, एक  लापता

हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही

Jul 22, 2023 - 18:53
 0  29
अनियंत्रित होकर 500 फुट गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में 2 लोगों की मौत, एक  लापता


यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  22-07-2023



हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला बिलासपुर में बड़ा हादसा हुआ है। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता बताया जा रहा है, उसकी तलाश की जा रही है।



जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह समय 7:14 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष में सूचना मिली कि बिलासपुर के धारकांशी के स्वारघाट में करीब 4:30 बजे एक दिल्ली नंबर की कार सड़क से करीब 500 फुट नीचे खाई में गिर गई।



कार में तीन लोग सवार था। इनमें से एक महिला और पुरुष का शव मिल गया है। एक व्यक्ति लापता है। बताया जा रहा है कि कार में सचिन उसका दोस्त पिंटू और एक लड़की थी, ये नोएडा से आए थे। पुलिस जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow