अपराध पर रोकथाम के लिए हिमाचल-पंजाब के अधिकारी बढ़ाएं तालमेल : अग्निहोत्री
हिमाचल प्रदेश सरकार नशा, अवैध खनन व संगठित अपराधों के खिलाफ अनेक निर्णायक एवं सार्थक कदम उठा रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले 11 माह के दौरान नशा, अवैध खनन तथा संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना 04-12-2023
हिमाचल प्रदेश सरकार नशा, अवैध खनन व संगठित अपराधों के खिलाफ अनेक निर्णायक एवं सार्थक कदम उठा रही है। इस कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले 11 माह के दौरान नशा, अवैध खनन तथा संगठित अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।
परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी से संबंधित 1600 मामले दर्ज कर 2200 लोगों को हिरासत में लिया गया है तथा 14 किलोग्राम चिट्टा जब्त किया गया है। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश व पंजाब के बीच नशा तस्करी, अवैध खनन व संगठित अपराध को रोकने के लिए साझे प्रयास करने की आवश्यकता है।इसके लिए दोनों प्रदेशों के अधिकारियों को लगातार संपर्क में रहना होगा और बैठकें करनी होंगी।
What's Your Reaction?