अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुल्लू के आराध्य भगवान रघुनाथ जी को निमंत्रण 

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देवभूमि कुल्लू के आराध्य भगवान रघुनाथ जी को निमंत्रण मिला है। निमंत्रण देने के लिए देवभूमि स्थित रघुनाथपुर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा पहुंचे

Jan 10, 2024 - 13:56
 0  16
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए कुल्लू के आराध्य भगवान रघुनाथ जी को निमंत्रण 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     10-01-2024

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए देवभूमि कुल्लू के आराध्य भगवान रघुनाथ जी को निमंत्रण मिला है। निमंत्रण देने के लिए देवभूमि स्थित रघुनाथपुर विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लेखराज राणा पहुंचे। यहां पहुंचकर जहां भगवान रघुनाथ जी के पूजा बेला पर दर्शन किए। 

वहीं भगवान रघुनाथजी को अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देकर बेहद खुश हुए। जानकारी के अनुसार अब अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के लिए भगवान रघुनाथ जी की तरफ से भगवान रघुनाथ जी के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह जाएंगे। 

वहीं भगवान रघुनाथ जी की तरफ से यहां से प्राण प्रतिष्ठा के लिए चरण सहित अन्य देव आभूषण जाएंगे। अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के देवभूमि कुल्लू के लोग खुश हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow