कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी : डॉ बिंदल 

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार जबसे बनी है, तबसे प्रदेश लगातार पीछे की ओर जा रहा

Mar 14, 2024 - 20:33
 0  14
कांग्रेस की काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ेगी : डॉ बिंदल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    14-03-2024

भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सरकार जबसे बनी है, तबसे प्रदेश लगातार पीछे की ओर जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से हटाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि असली मुद्दा यह है कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही सभी संस्थान बंद कर दिए हैं। 22 लाख बहनों को 15 महीने तक फूटी कौड़ी तक नहीं दी। एक लाख सरकारी नौकरियां देनी थी, परंतु 10 हजार नौकरियां छीन लीं। नौकरियां देने वाला संस्थान बंद कर दिए। लोग सड़कों के ऊपर हैं। जनता त्रस्त है और सरकार मस्त है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow