कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज 

कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है।द हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर स्थित भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई

Feb 23, 2024 - 16:05
 0  213
कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, मामला दर्ज 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर     23-02-2024

कांग्रेस नेता एवं बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है।द हमले में उनको काफी चोटें आई हैं। यह घटना बिलासपुर जिला मुख्यालय की कुछ दूरी पर स्थित भराड़ी के पास स्थित रेलवे प्रोजेक्ट कार्यालय में हुई है। जहां बंबर ठाकुर और कुछ युवाओं के बीच पहले बहस हुई। 

उसके बाद उनके बीच लड़ाई शुरू हो गई, जिसमें पूर्व विधायक बंबर ठाकुर को चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बंबर ठाकुर जबली स्थित रेललाइन निर्माण कार्य के कार्यालय गए थे। आरोप है कि वहां पर कार्यालय के अंदर ही कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई। 

बहसबाजी के दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद बंबर ठाकुर के समर्थकों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डीएसपी मदन धीमान ने बताया कि बंबर ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कुछ लोगों को हिरासत लिया गया है। उनसे पूछताछ जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow