कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से बेहाल हिमाचल , ठप पड़े विकास कार्य : अनुराग ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राज्य के कर्मचारियों व पेंशनर्स को सैलरी ना मिलने पर रोष जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का दुष्परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। ये सिर्फ़ बड़ी बातें करना जानते हैं , सरकार चलाना इनके बूते के बाहर की चीज है

Sep 3, 2024 - 19:57
 0  14
कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन से बेहाल हिमाचल , ठप पड़े विकास कार्य : अनुराग ठाकुर


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  03-09-2024

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में राज्य के कर्मचारियों व पेंशनर्स को सैलरी ना मिलने पर रोष जताते हुए इसे कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का दुष्परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अन्तर है। ये सिर्फ़ बड़ी बातें करना जानते हैं , सरकार चलाना इनके बूते के बाहर की चीज है। 2022 में हिमाचल की भोली-भाली जनता को ठग कर इन्होंने सरकार तो बना ली , मगर अब सरकार चलाने की बारी में इनके हाथ खड़े हो गये हैं। कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन से आज हिमाचल बेहाल है। किए वादे पूरे करना तो दूर हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य के 2 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनर्स को पहली तारीख़ तारीख को ना सैलरी और ना ही पेंशन मिली है। 
हम समझ सकते हैं कि सैलरी न मिलने से कर्मचारियों और पेंशनरों के जीवन बहुत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है , क्योंकि एक कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए उसकी सैलरी ही महीने खर्च का साधन होती है। घर खर्च , ईएमआई , मेडिकल से लेकर स्कूल फीस इत्यादि तक सब कुछ के लिए कर्मचारी व पेंशनर्स सैलरी की बाट जोहते हैं मगर कांग्रेस सरकार की निक्कमेपन के चलते आज उन्हें ये दिन भी देखना पड़ रहा है। आज हिमाचल एक बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियां , बेहिसाब खर्च , बेतुकी नियुक्तियाँ , आकंठ विलासिता , मित्रों को मालामाल करने की सनक ने आज प्रदेश को बदहाल करके छोड़ा है। 
हिमाचल प्रदेश में पिछले 20 महीने से चल रहा कांग्रेस का कार्यकाल अराजकता , अहंकार और अन्याय भरा रहा है। जनता की बजाय यह सरकार मित्रों की सरकार बन गई है जहां जनहित नहीं मित्र हित सर्वोपरि है। कांग्रेस ने मात्र 1.5 साल में 25000 करोड़ का कर्ज लेकर प्रदेश पर कर्ज का बोझ 95000 करोड़ पहुँचा दिया। कांग्रेस ने प्रदेश को दिया तो कुछ नहीं लेकिन यहाँ चल रहे भाजपा द्वारा शुरू किए गए जनहित योजनाओं, स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा केंद्र , सरकारी स्कूल में बच्चों को दी जाने वाली वर्दियां हों या मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएँ हों सब बंद करने का काम किया। हिमाचल हो या कर्नाटक हो हर जगह कांग्रेस इसी ढर्रे पर सरकार चला कर प्रदेश को बदहाली की ओर धकेल रही है। 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल में कांग्रेस को सरकार बनाए 20 महीने बीत गए हैं पर इन्होंने अपनी एक भी गारंटी पूरी नहीं की है। हिमाचल की माताएं बहने अभी तक अपने ₹1500 प्रति महीने का इंतजार कर रही हैं। हिमाचल के किसान अभी तक ₹2 प्रति किलो गोबर और ₹100 प्रति लीटर दूध खरीदे जाने का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के युवा 5 लाख नौकरियां का इंतजार कर रहे हैं। हिमाचल के परिवार 300 यूनिट फ्री बिजली का इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलते हैं बल्कि नए-नए भ्रम फैलाने में लगे रहते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow