खाद्य आपूर्ति विभाग की नाहन के बाजारों में दबिश, प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल पर कर्रवाई

जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजारों में आज खाद्य आपूर्ति विभाग ने मनमाने दाम वसुलने वाले दुकानदारों समेत प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई का डंडा चलाया

Apr 11, 2024 - 15:39
 0  17
खाद्य आपूर्ति विभाग की नाहन के बाजारों में दबिश, प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल पर कर्रवाई

विभाग की टीम ने आधा दर्जन दुकानदारों के काटे चालान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    11-04-2024

जिला मुख्यालय नाहन के मुख्य बाजारों में आज खाद्य आपूर्ति विभाग ने मनमाने दाम वसुलने वाले दुकानदारों समेत प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई का डंडा चलाया है। इस दौरान जहां प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन विभाग की टीम ने कब्जे में ली तो वहीं चालान काटते हुए जुर्माना वसूला गया है।

मीडिया से रूबरू हुई खाद्य आपूर्ति विभाग की इंस्पेक्टर पिंकी ने बताया कि नाहन के मुख्य बाजार बड़ा चौक, छोटा चौक, कच्चा टैंक पक्का टैंक गुन्नूघाट आदि क्षेत्रों में टीम ने आज औचक निरीक्षण किया है। यहां प्रतिबंधित पॉलीथिन प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन चालान काटे गए हैं और प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन कब्जे में लेते हुए जुर्माना वसूला है। 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा सब्जी, फल विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों द्वारा रेट लिस्ट ना लगाने पर भी कार्रवाई की गई है। दुकानदारों को रेट लिस्ट लगाने और रोजाना अपडेट करने के लिए कहा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow