गोलीकांड में तीन शहीद परिवारों को एक-एक लाख देगी सरकार , कोटगढ़ स्मारक को आठ लाख : सुक्खू 

गोलीकांड में मारे तीन शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री ने एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कोटगढ़ स्मारक के लिए भी आठ लाख रुपये देने का एलान किया है

Aug 10, 2023 - 19:27
 0  7
गोलीकांड में तीन शहीद परिवारों को एक-एक लाख देगी सरकार , कोटगढ़ स्मारक को आठ लाख : सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  10-08-2023

गोलीकांड में मारे तीन शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री ने एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कोटगढ़ स्मारक के लिए भी आठ लाख रुपये देने का एलान किया है। कांग्रेस के पास हमेशा से यह गोलीकांड भाजपा के खिलाफ बड़ा मुद्दा रहा है। यह गोली कांड भाजपा की शांता सरकार में हुआ था, जो लगभग हर बार विधानसभा के मानसून सत्र में भी गूंजता रहता है। 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुद कोटगढ़ के शहीद स्मारक पर गए और वर्ष 1990 में सेब बागवानों के आंदोलन के दौरान हुए गोलीकांड में मारे तीन बागवानों गोविंद सिंह, हीरा सिंह और तारा चंद के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। 

 

सुक्खू ने कोटगढ़ में इन तीन बागवानों की याद में बनाए गए इस स्मारक के रखरखाव के लिए राज्य सरकार की ओर से आठ लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow