नए विधायक चुनने के बाद हिमाचल विधानसभा में अब विधायकों का बदलेगा सिटिंग प्लान  

नए विधायक चुनने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अब विधायकों का सिटिंग प्लान बदलेगा। उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल अब विपक्ष के साथ बैठेंगे

Jun 6, 2024 - 16:18
 0  31
नए विधायक चुनने के बाद हिमाचल विधानसभा में अब विधायकों का बदलेगा सिटिंग प्लान  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     06-06-2024

नए विधायक चुनने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा में अब विधायकों का सिटिंग प्लान बदलेगा। उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते सुधीर शर्मा और इंद्रदत्त लखनपाल अब विपक्ष के साथ बैठेंगे, विधानसभा में इस बार तीन नए चेहरे भी शामिल होने जा रहे हैं। 11 या 12 जून को शपथ हो सकती है।  

इसमें कुटलैहड़ से कांग्रेस पार्टी के विजयी उम्मीदवार विवेक, लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विजयी प्रत्याशी रणजीत राणा शामिल है। आगामी मानसून सत्र में यह व्यवस्था देखने को मिलेगी। विधानसभा में अब दो महिला विधायक होंगी। इससे पहले पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से रीना कश्यप अकेली महिला विधायक थी।

विधानसभा सत्र के दौरान वह जो भी लोगों की समस्या संबंधित उठाती थी, उन्हें गंभीरता से सुनते हुए निपटारा किया जाता था। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में कह चुके है कि विधानसभा में एक ही महिला सदस्य है। उनकी मांगों को गंभीरता से लिया गया है। अब भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी की भी एक महिला लाहौल स्पीति से विधानसभा उपचुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंची है। 

ऐसे में अब सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से एक-एक महिला विधायक सदन में नजर आएगी। मानसून सत्र के दौरान विधायकों का सिटिंग प्लान में बदलाव होना है। विधानसभा सचिवालय की ओर से नए सदस्यों के लिए आवास में आवंटित किए जाना है। शपथ समारोह के बाद विधानसभा सचिवालय प्रशासन इसकी व्यवस्था करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow