निर्माणाधीन सुरंग में भारी भूस्खलन की चपेट में आये 36 मजदूर , बचाव और राहत कार्य जारी

दिवाली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कई लोगों की जान संकट में फंसी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग 36 मजदूर दब गए

Nov 12, 2023 - 21:39
 0  161
निर्माणाधीन सुरंग में भारी भूस्खलन की चपेट में आये 36 मजदूर , बचाव और राहत कार्य जारी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  12-11-12023

दिवाली के दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में दिवाली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कई लोगों की जान संकट में फंसी है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन होने से यहां काम कर रहे लगभग 36 मजदूर दब गए। पुलिस प्रशासन रेस्क्यू में जुटा है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। 

बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 36 से ज्यादा मजदूर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं।यहां दिन रात काम चल रहा था। सुरंग निर्माण में करीब एक हजार मजदूर लगे थे, जो अलग-अलग शिफ्ट में काम कर रहे थे। 4.5 किमी लंबी सुरंग का निर्माण 500 मीटर शेष रह गया था। 

जिसे फरवरी तक पूरा करने लक्ष्य रखा गया था। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान ने बताया कि अभी किसी की मृत्यु की सूचना नहीं है। एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए है। जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार सुबह 5:00 बजे हुआ। सिलक्यारा की ओर सुरंग के द्वार से 200 मीटर की दूरी पर यह भूस्खलन हुआ है , जबकि जो मजदूर काम कर रहे थे वो वाहन द्वार के 2800 मीटर अंदर हैं। 

ऑल वेदर रोड प्रोजेक्ट के तहत तैयार की जा रही सुरंग की लंबाई 4.5 किमी है। इसमें से चार किमी तक निर्माण पूरा कर लिया गया है। पहले सुरंग निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य सितंबर 2023 था, लेकिन अब मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।हादसे की सूचना मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि घटना के बाद से मैं लगातार अधिकारियों से संपर्क में हूं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow