पंचवर्षीय विधिक संस्थान के छात्रों ने कंडा जेल में जानी कारागार की कार्यप्रणाली

हिमाचल प्रदेश पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के छात्रों ने आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा का शैक्षिक दौरा किया। इसमें संस्थान के चौथे वर्ष के सौ से अधिक छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने कारागार संचालन प्रक्रिया एवं कैदियों को उपलब्ध कराए जाने चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की

Oct 4, 2023 - 19:04
 0  11
पंचवर्षीय विधिक संस्थान के छात्रों ने कंडा जेल में जानी कारागार की कार्यप्रणाली
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  04-10-2023

हिमाचल प्रदेश पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान के छात्रों ने आदर्श केंद्रीय कारागार कंडा का शैक्षिक दौरा किया। इसमें संस्थान के चौथे वर्ष के सौ से अधिक छात्र एवं शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान छात्रों ने कारागार संचालन प्रक्रिया एवं कैदियों को उपलब्ध कराए जाने चिकित्सा एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही छात्रों को जेल प्रशासन द्वारा संचालित छोटे विनिर्माण उद्योगों जैसे  हथकरघा, सिलाई-बुनाई, काष्ठ कला को देखने का अवसर भी प्राप्त हुआ। 
इसके अतिरिक्त छात्रों ने जेल अधिकारियों से कैदियों के पुनरुत्थान एवं पुनर्वास के लिए चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रम एवं योजनाओं को भी समझा। इस दौरान मुख्य कारागार अधीक्षक संजीव परमार ने कारागार संचालन प्रणाली से जुड़े छात्रों के विभिन्न सवालों के जवाब भी दिए। कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. सीमा कश्यप ने बताया कि कानून के छात्रों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी होना चाहिए। 
इस जेल दौरे के पीछे मुख्य उद्देश्य छात्रों को जेल मैन्युल का व्यवहारिक ज्ञान प्रदान करना था। डॉ. सीमा ने इस दौरे में सहयोग के लिए पूरे जेल प्रशासन और संस्थान के निदेशक प्रो शिव कुमार डोगरा ने भी जेल प्रशासन की हर प्रकार से सहायता के लिए धन्यवाद किया।  इस दौरान संस्थान के अन्य शिक्षक डॉ. संगीता वर्मा एवं संदीप शर्मा और कारागार अधिकारी राज कुमार, लोकेश ठाकुर, हरि दत्त और रिंकू कुमार भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow