लजवा गांव के जागर सिंह पिछले 12 दिनों से लापता, नही मिला सुराग, तलाश जारी 

सिरमौर जिला के संगड़ाह विकासखंड में ग्राम पंचायत सैंज के लजवा गांव के निवासी जागर सिंह पुत्र ध्यान सिंह पिछले 12 दिनों से घर से लापता है और दूर-दूर तक ढूंढने के बावजूद भी उसका कोई सुराख नहीं

Mar 27, 2024 - 19:21
 0  29
लजवा गांव के जागर सिंह पिछले 12 दिनों से लापता, नही मिला सुराग, तलाश जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़    27-03-2024

सिरमौर जिला के संगड़ाह विकासखंड में ग्राम पंचायत सैंज के लजवा गांव के निवासी जागर सिंह पुत्र ध्यान सिंह पिछले 12 दिनों से घर से लापता है और दूर-दूर तक ढूंढने के बावजूद भी उसका कोई सुराख नहीं लग पाया है। 55 वर्षीय जागर सिंह से मोबाइल पर आखरी बार बात 17 मार्च को हुई बताई जा रही है। 

लजवा गांव के निवासी बलबीर ठाकुर से 17 मार्च को मोबाइल पर हुई इस आखिरी बात में जागर सिंह ने बताया कि वह रोहडू क्षेत्र के अड़हाल गाव में दिहाड़ी कमाने गया हुआ है परंतु उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और संपर्क पूरी तरह टूट गया है। 

जागर सिंह मूलत हरिपुरधार के गैहल गांव का निवासी है परंतु पिछले लगभग 20 वर्षों से वह लजवा गांव में रह रहा है।जागर सिंह के घर में उसकी पत्नी, सात बेटियां और एक छोटा बेटा लगभग 12 दिनों से परेशान है और प्रशासन से उन्हें ढूंढने की गुहार लगा रहे हैं। 

तीन दिनों तक जगह-जगह संपर्क करने के बाद जागर सिंह की पुत्री प्रियंका शर्मा ने 21 मार्च को संगड़ाह पुलिस थाने में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से उन्हें ढूंढने का आग्रह किया है परंतु ट्रैकिंग पर फोन लगाकर रोहडू क्षेत्र में कई जगह ढूंढने के बावजूद भी पुलिस को जागर सिंह का अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है।

एसएचओ संगबड़ाह बृज लाल मेहता ने बताया कि जागर सिंह की पुत्री प्रियंका शर्मा ने 21 मार्च को संगड़ाह पुलिस थाने में अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रोहडू, शिमला, जुब्बल, कोटखाई, रोनहाट आदि कई स्थानों पर उन्हें ढूंढने का प्रयास किया। मगर अभी तक उसका कोई पता नहीं लग पाया है। उन्होंने बताया कि जागर सिंह की तलाश जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow