लोक सभा की चारों सीटों सहित उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होगी भाजपा : डा. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है , 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है। अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले है और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें

Mar 29, 2024 - 19:00
 0  6
लोक सभा की चारों सीटों सहित उपचुनाव में भारी मतों से विजयी होगी भाजपा : डा. बिंदल
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  29-03-2024
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है , 43 विधायकों वाली कांग्रेस आज 34 पर पहुंच गई है यह बहुत बड़ी बात है। यह केवल मात्र इसलिए संभव हुआ हैं क्योंकि हिमाचल की कांग्रेस सरकार में घुटन का माहौल है। अभी 6 या 9 उपचुनाव आने वाले है और इस बैठक में हम संकल्प लेते है की हम 9 के 9 विधानसभा उपचुनाव जीतेगें। इस पूरे घटनाक्रम से कांग्रेस कैंप, सरकार और पार्टी में सुनामी आ गई है जिसके कारण आज कांग्रेस को लोक सभा चुनावों को लेकर प्रत्याशी तक नहीं मिल रहे है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पूर्ण चिंता में है की अब क्या करना चाहिए।
 भाजपा को पूरा विश्वास है की आने वाले लोक सभा चुनावों में हिमाचल में हम 4 की 4 लोक सभा सीट जीतेंगे, हम आगे बड़ रहे है और देश में हम 400 पार जाने वाले है। बैठक में बिंदल ने चुनावी कैलेंडर के बारे में जानकारी भी दी जिसमे एससी मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रधान उपप्रधान, विधायक, ओबीसी, अल्पसख्यिक सम्मेलन, बूथ विजय, लाभार्थी संपर्क अभियान, स्थापना दिवस, नव वर्ष, राम नौमी, अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल है। सभी संसदीय क्षेत्र के संयोजक पूर्व में ही नियुक्त हो चुके है और अब उपचुनावों की दृष्टि से प्रतिएक विधान सभा का संयोजक भी नियुक्त किया जाएगा। भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा की भाजपा ने काम किया है और काम करेगी। 
भाजपा अपनी उपलब्धियों को महासंपर्क अभियान के अंतर्गत घर-घर पहुंचने का काम करेगी, उन्होंने कहा की हम विशेष संपर्क कार्यक्रम के माध्यम से हर सामाजिक समूह के साथ संपर्क करने का पूर्ण प्रयास करेंगे। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के समदो-काजा-ग्राम्फू खंड पैकेज-4 के लिए केंद्र सरकार ने 518.90 करोड़ की स्वीकृति दे दी है। यह मार्ग मनाली-लेह और हिंदुस्तान तिब्बत मार्ग को आपस में जोड़ता है, एम्स, मेडिकल कॉलेज, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसी बड़ी उपलब्धियां भाजपा सरकार की है जिनको हम घर-घर पहुंचाएंगे। श्रीकांत शर्मा ने कहा की यह हमारा सौभाग्य है की देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली नेतृत्व है। भाजपा के कट्टर विरोधी भी पीएम मोदी पर एक भी दाग नहीं लगा पाए यह बहुत बड़ी बात है , यह चुनाव विकसित भारत और विकसित हिमाचल का है और हम सब इन चुनावों में सेनापति की भूमिका निभाएंगे। 
उन्होंने कहा की कांग्रेस का देश और प्रदेश से सुपड़ा साफ होना तय है, हम सभी को इसमें एक सकारात्मक भूमिका निभानी है। श्रीकांत ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। वह देश ही नहीं विदेश में भी सर्व लोकप्रिय हैं। ऐसे में अमेरिका के एक सांसद ने विश्वास जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह फिर से निर्वाचित होंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक इंटरव्यू में कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी काफी लोकप्रिय हैं। मैं भारत में था। मैंने प्रधानमंत्री मोदी और अन्य कई सांसदों के साथ दोपहर का भोजन किया और पार्टी में उनकी लोकप्रियता देखी। 
वह फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा की भाजपा हर बूथ पर अपने वोट में वृद्धि करते हुए आगामी लोक सभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल करेगी। इस बार एक बार फिर देश में मोदी सरकार और हिमाचल में चार की चार भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा की भाजपा के पास नेता , नीयत और नेतृत्व है और सामने डूबती हुई कांग्रेस है हम संकल्प से सिद्धि का लक्ष्य लेते हुए हुए बूथ पर कमल खिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow