शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर 

हिमाचल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। छह मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

Jun 4, 2024 - 13:35
 0  149
शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     04-06-2024

हिमाचल की छह विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। छह मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। तीन सीटों पर भाजपा और दो सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बनाई है।

निर्वाचन आयोग के मुताबिक सुजनापुर से कांग्रेस कैप्टन रणजीत सिंह 1351 और गगरेट से राकेश कालिया 851 मतों से आगे हैं। लाहौल-स्पीति से निर्दलीय प्रत्याशी रामलाल मारकण्डा ने कांग्रेस प्रत्याशी पर 1354 मतों की बढ़त बना ली है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा 615, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल 1031 और कुटलैहड़ से देवेंद्र भुट्टो 397 मतों से आगे चल रहे हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow