संगड़ाह उपमंडल जर्नीलिस्ट ऑफ़ यूनियन की पहली बार कार्यकारिणी गठित , हेमंत चौहान बने अध्यक्ष

नौहराधार में स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को मंडल जर्नीलिस्ट ऑफ़ यूनियन संगडाह इकाई का पहली बार गठन किया गया जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजीव ठाकुर व कपिल ठाकुर ने की। रविवार को आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई

Jul 28, 2024 - 18:34
 0  30
संगड़ाह उपमंडल जर्नीलिस्ट ऑफ़ यूनियन की पहली बार कार्यकारिणी गठित , हेमंत चौहान बने अध्यक्ष
 
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह
  28-07-2024
नौहराधार में स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में रविवार को मंडल जर्नीलिस्ट ऑफ़ यूनियन संगडाह इकाई का पहली बार गठन किया गया जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार संजीव ठाकुर व कपिल ठाकुर ने की। रविवार को आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित की गई। बैठक में तय किया गया कि सभी मंडल स्तर के पत्रकार एक जुट होकर संगठन पत्रकारों के हितों की लड़ाई में अग्रणी रहेगा। वहीं क्षेत्र की समस्याओं व विकासात्मक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। 
इस अवसर पर मुख्य सलाहकार भीम सिंह ठाकुर व मेला राम शर्मा ने सभी नवगठित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नियुक्त पदाधिकारी अपने अपने पदों की गरिमा बनाए रखने के साथ साथ अपने क्षेत्रों की समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ उठाये। वरिष्ठ पत्रकार संजीव ठाकुर व कपिल ठाकुर को संयोजक बनाया गया है। मुख्य सलाहकार वरिष्ठ पत्रकार भीम सिंह ठाकुर व मेला राम शर्मा को बनाया गया। वहीं नवगठित अध्यक्ष हेमंत चौहान व महासचिव कश्मीर सिंह ने कहा कि यूनियन निरंतर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत रहेगा। 
बैठक में पत्रकारों की कई समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र नवगठित यूनियन को रजिस्टर्ड किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष हेमंत चौहान को बनाया गया महासचिव कश्मीर सिंह , योगेंद्र कपिला उपाध्यक्ष , विनोद ठाकुर कोषाध्यक्ष , रामलाल शर्मा कार्यालय सचिव , कपिल शर्मा प्रेस सचिव , विजय कुमार सहसचिव बनाया गया। वहीं कमलनयन चौहान , राजेश राजेश ठाकुर दीपांशु शर्मा , मुकेश कुमार , सोनल ठाकुर , प्रवीण कुमार को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow