संजौली धरने में सरकार का प्रबंधन फेल, स्कूलों में करनी चाहिए थी छुट्टी : कश्यप

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला ग्रामीण मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अर्न्तगत नए सदस्यों को जोड़ते हुए कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल

Sep 12, 2024 - 21:00
 0  18
संजौली धरने में सरकार का प्रबंधन फेल, स्कूलों में करनी चाहिए थी छुट्टी : कश्यप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   12-09-2024

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला ग्रामीण मे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अर्न्तगत नए सदस्यों को जोड़ते हुए कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है। 

उन्होंने कहा की हिमाचल सरकार और कांग्रेस पार्टी का प्रबंधन पूरी तरह से फेल साबित हुआ है। जिया प्रकार से कल शिमला में मस्जिद विवाद को लेकर संजौली में महा धरना हुआ उसमें सरकार का तंत्र पूरी तरह से फेल होता दिखाई दिया, प्रशासन द्वारा जनता को परेशान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। 

अगर प्रशासन को आभास था की इस प्रकार का प्रदर्शन संजौली में होने वाला है तो उन्होंने सभी स्कूलों में छुट्टी क्यों नहीं घोषित की ? शिमला शहर के बच्चे प्रशासन रहे एयर प्रशासन की कमी के कारण बच्चों के मां।बाप भी परेशान रहे। अगर छुट्टी घोषित करदी होती तो कोई परेशानी नहीं होती। 

कश्यप ने कहा की हिंदू संगठनों द्वारा किए गए धरने के लेकर पुलिस ने जिस प्रकार से प्रदर्शनकारियों पर लाठी बरसाने का काम किया वह निंदनीय है। वाटर गन का इसलेमत करने भी ठीक नहीं था, कई मासूम लोगों को चोटे भी पहुंची, एक महिला जो अपने घर जाना चाहती उसको को लाठी से मारा गया यह ठीक नहीं है। 

दुकानदारों को भी बिना मतलब परेशान किया गया, सोशल मीडिया और मीडिया पर भी उनके वीडियो काफी वायरल हो रहे है। उन्होंने कहा की मस्जिद अवैध है तो सरकार को उसपर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। शिमला शहर के बाद अब नगर निगम मंडी में भी अवैध निर्माण के आरोपों में घिरी मस्जिद के मामले ने तूल पकड़ लिया है। 

शिमला की तरह ही मंडी में भी लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। मंगलवार को विभिन्न हिंदू संगठनों के सदस्यों ने अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर खूब प्रदर्शन किया। निगम कार्यालय के बाहर विभिन्न हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने हनुमान चालिसा का पाठ भी किया। अगर पूरे प्रदेश में इस प्रकार का वातावरण खड़ा हो रहा है तो सरकार को इस बारे में गंभीर चिंता करनी चाहिए ना को कुंभकर्ण की नीद सोना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow