सोलन के गौरव अत्रि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त 

जिला सोलन के कसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबली गांव के रहने वाले गौरव अत्रि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने

Jun 10, 2024 - 15:44
 0  11
सोलन के गौरव अत्रि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    10-06-2024

जिला सोलन के कसौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाबली गांव के रहने वाले गौरव अत्रि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बने हैं। गौरव अत्रि उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू -कश्मीर, लद्दाख,व चंडीगढ़ का कार्यभार देखेंगे। गुजरात के सूरत में7से9 जुन तक हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में कल  अत्रि के नाम की घोषणा की गई।  

पिछले पंद्रह  वर्षों से छात्र राजनीति में रहे तथा दस वर्षों से पूर्ण कालिक कार्यकर्ता रहे गौरव अत्रि 2012 में  डिग्री कालेज सोलन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूरे पैनल सहित जीत  हासिल कर अध्यक्ष बने थे। उस दौरान  करीब  तेरह वर्षों बाद डिग्री कालेज सोलन में एबीवीपी ने अपनी जीत दर्ज की थी। 

एचपीयू में ईकाई अध्यक्ष तथा प्रदेश सचिव के बाद शिमला व मंडी जिला में  विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री पद  पर कार्य किया तथा अभी तक  अखिल भारतीय विद्यार्थी के प्रदेश संगठन मंत्री रहे। अब क्षेत्रीय संगठन मंत्री के रूप में कार्य देखेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow