अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के गोशाला कैंची के पास टिपर के खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत
![अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा टिप्पर, हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_66373a5c77521.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू 07-05-2024
हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के गोशाला कैंची के पास टिपर के खाई में गिरने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बच्ची गंभीर घायल है। उसे कुल्लू रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक टिपर सीमेंट और सरिया लेकर गांव मठियाना की ओर जा रहा था। गोशाला कैंची के पास अचानक बैक होने लगा और करीब 100 गहरी खाई में गिर गया।
हादसे की सूचना के बाद आसपास गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति ने बंजार अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर कर दिया गया। इनमें से कुल्लू अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की भी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)